आजमगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कहा- केंद्र सरकार के इशारे पर पत्रकारों को किया जा रहा है परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। न्यूज पोर्टल और पत्रकारों पर कार्रवाई के विरोध में जिले में शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर नारेबाजी की और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। काग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पत्रकारों को परेशान करने की नीयत से छापेमारी की है और उनके मोबाइल लैपटॉप जप्त किये हैं।

इसी के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मामले पर जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा जब से बीजेपी सरकार बनी है, वो अपनी नाकामियों को सुनने को बिल्कुल भी तैयार नहीं नजर आ रही है। मीडिया जब सरकार के गलत नीतियों पर जनता का ध्यान खींचती है तो उसे बदले की भावना से परेशान किया जाता है।

केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पत्रकारों को परेशान करने और उनकी आवाज दबाने की नीयत से छापेमारी की कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे हमले को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार जर्नलिश्टों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो कर रही है वो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में बड़ा हादसा, गंगा में डूबे पांच युवक - एक को बचाने में गई सबकी जान

संबंधित समाचार