जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर बने महेंद्र सिंह धोनी, बोले- मैं बहुत उत्साहित हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने अपने त्योहारी अभियान का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरु होगी।

क्रिकेट के दीवानों में माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं। 

धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट के सीईओ संदीप वरागंती ने कहा, ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं, और अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और 'शॉपिंग' इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।

ये भी पढ़ें :  Shikhar Dhawan Divorce : शिखर धवन ने करोड़ों रुपए लुटाए, 10 सालों तक झेले पत्नी आयशा के पंच....आखिरी में टूट ही गई शादी

संबंधित समाचार