राहुल गांधी के बोल व कार्य रावण जैसे : सांसद
प्रतापगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा द्वारा रावण बताया जाना बिल्कुल सही है। उक्त बातें अपने कैम्प कार्यालय पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कही। आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ उनका व्यवहार और सनातन धर्म का विरोध उनकी हिंदू विरोधी प्रकृति को दर्शाता है।
जिस तरह रावण राम को नहीं मानता था और अहंकारी था, वैसे ही राहुल गांधी का भी आचरण है। इसलिए उनको इस दौर का रावण कहना कदापि गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि घमंडियां गठबंधन मोदी को रोक नहीं पाएगा। जनविश्वास बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र,विवेक उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, सन्दीप सिंह, पवन सरोज आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वाले उल्लू : आचार्य रामचंद्र दास
तुलसी पीठ चित्रकूट और जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने सांसद के कटरा मेदनीगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर पत्रकार वार्ता में कहा कि सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति पर कटाक्ष करने वाले उल्लू हैं। जैसे उल्लू को दिन में कुछ दिखाई नहीं देता। ठीक इसी प्रकार सनातन धर्म के प्रकाश को यह लोग नहीं देख पा रहे हैं, यह दुर्भाग्यशाली हैं।
सनातन धर्म की भावना वसुधैव कुटुम्बकम की है। हिंदुओं के पवित्र ग्रंथों व सनातन धर्म पर आपत्तिजनक और भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करने वाले अभी तक स्वस्थ हैं, इससे यह समझ जा सकता है कि हमारी संस्कृति कितनी विराट और सामाजिक सहिष्णु है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिरों को टूटते हुए देखा,आज की पीढ़ी का सौभाग्य है जो राम मंदिर को बनते हुए देख रहे हैं।
14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ ही गुरुदेव रामभद्राचार्य महाराज का जन्म महोत्सव भी मनाया जाएगा। जिसमें अलग-अलग देशों के हिंदुओं का सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रम है। पूज्य संतो समेत विशिष्ट लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बेल्हा के लोगों से पहुंचने का आवाहन किया।
यह भी पढें: लोहिया संस्थान में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा - एक ही घूंसे में चकनाचूर किया कांच का दरवाजा - Video viral
