बरेली: शहर में चोरों के हौसले बुलंद, 15 दिन में पांच घरों में चोरी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

अब तक किसी भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

DEMO IMAG

बरेली, अमृत विचार। शहर में लगातार चोरियां हो रही हैं। पिछले 15 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच जगह चोरी हुईं, जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

पिछले दिनों इज्जतनगर क्षेत्र में एक सैनिक और एक अन्य व्यक्ति के घरों में चोरों ने चोरी हुई। इसके बाद एक अधिवक्ता के घर में दिन में चोरी हुई। बारादरी थाना क्षेत्र में रामा पंसारी की दुकान में 28 सितंबर की रात चोरी हुई। इन सभी मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की लेकिन चोरों को नहीं पकड़ सकी है।

बिथरी में घर का ताला तोड़कर चोरी
बिथरी थाना क्षेत्र के गांव इटौआ बेनीराम निवासी मदनलाल ने बताया कि वह 4 अक्टूबर को अपने फुफेरे भाई की मौत होने पर रजपुरा माफी थाना इज्जतनगर में गए थे। वहां से शाम 4.30 बजे वापस घर आए तो देखा अलमारी खुली पड़ी हैं। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने 5 अक्टूबर को बिथरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- बरेली: तीन महीने बाद भी नहीं मिला 327 शिक्षकों का वेतन, उधार लेकर चला रहे गृहस्थी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली में अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
उत्तराखंड : पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी ने की 'हरि विष्णु पंचदेव मंदिर' की प्राण प्रतिष्ठा, "जय विष्णु भगवान" के जयघोष से गूंज उठा इलाका
RR vs GT: प्लेऑफ की राह होगी मुश्किल, राजस्थान और गुजरात के बीच टॉप-4 की जंग, जयपुर में होगा घमासान
अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था आरोपी, इलाके में सनसनी
मंत्री ए.के. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में जुटें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई