बलिया: नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ एक सरकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में स्थित कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला सिंह की तहरीर पर बांसडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। 

सूत्रों के मुताबिक, शीला सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि बांसडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह गत चार अक्टूबर को विद्यालय आए और प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

बांसडीह कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: जिम्मेदार भूल गए 54 लोगों की मौत, फिर धधकने लगी शराब की भट्टी

 

संबंधित समाचार