Hamirpur: रिटायर्ड फौजी ने राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या… परिजन बोले- पत्नी से तलाक के बाद रहते थे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हमीरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि पत्नी से तलाक के बाद वह परेशान रहते थे।

हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नरायनपुर गांव निवासी हरविजय उर्फ बल्ली सिंह (45) रिटायर्ड फौजी है। उसने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उसका पत्नी से विवाद होने के चलते वर्ष 2022 में तलाक हो गया था। उसने अपनी भाभी सुनीता सिंह पत्नी विजय सिंह के नाम जमीन जायदाद कर दी थी। रविवार को सुबह करीब छह बजे फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी भाभी सुनीता मौके पर पहुंची और बल्ली सिंह को खून से लथपथ देखकर शोर मचाया। इससे अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बल्ली सिंह की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृश्ट्या आत्महत्या का ही मामला दिख रहा है। बताया कि पत्नी से तलाक होने के कारण वह परेशान रहता था।

पत्नी से तलाक होने के कारण रहता था परेशान

मृतक बल्ली सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था और उनके कोई संतान नहीं थी। पत्नी से विवाद के चलते वर्ष 2022 में उसने तलाक ले लिया था। उसकी पत्नी अपने भाइयों के पास रह रही है। पत्नी से तलाक होने के बाद वह परेशान रहता था। शायद इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पत्नी से विवाद के चलते उसने सेना से 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और गांव में आकर रहने लगा। बताते हैं कि उसने अपनी जमीन जायदाद अपने बड़े भाई विजय सिंह की पत्नी सुनीता के नाम कर दिया था।
 

 

संबंधित समाचार