VIDEO : IIT Kanpur में खिलाड़ियों के बीच मारपीट से मची भगदड़… जमकर चली कुर्सियां, छात्राएं चिल्लाती आई नजर
आईआईटी कानपुर में खिलाड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल।
आईआईटी कानपुर में खिलाड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। मारपीट के दौरान छात्राएं भी चीखती चिल्लाती नजर आ रही हैं। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कानपुर, अमृत विचार। सोशल मीडिया में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और कुर्सी चलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ओर से जमकर गाली गलौज और धक्का मुक्की हो रही है। वीडियो इंडोर हॉल का है, जिसमें छात्र खिलाड़ियों की ड्रेस में हैं। छात्राएं भी चीखती चिल्लाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो आईआईटी कानपुर में आयोजित खेलकूद की प्रतियोगिता उद्घोष का बताया जा रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कानपुर: आईआईटी कानपुर में छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट।@Uppolice @KanpurPolice @AmritVichar pic.twitter.com/wh9fdg3eCz
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 9, 2023
वायरल वीडियो के मुताबिक आईआईटी कानपुर के इन्डोर हाल में कबड्डी मैच के दौरान हरियाणा और दिल्ली की यूनिवर्सिटी के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट हो गई। दोनों ओर से खिलाड़ी एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने और पीटने लग गए। छात्राओं ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन मारपीट जारी रही। सोशल मीडिया पर घटना के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं।
आईआईटी के जिम्मेदार अधिकारियों ने घटना पर कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया की मामला संज्ञान में नहीं है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है तो चौकी इंचार्ज से जांच कराई जाएगी। किसी प्रकार की किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
