Unnao में CM Yogi ने राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- 100वें वर्ष विश्व का नेतृत्व करेगा भारत
उन्नाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रांति के महानायक राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्नाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रांति के महानायक राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 75 वर्ष का सफर पूरा हो गया। अब 100वें वर्ष विश्व का नेतृत्व भारत करेगा।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के बक्सर स्थित डौंडिया खेड़ा पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने क्रांति के महानायक राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा अनावरण के बाद कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। 100वें वर्ष में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। आज मैं उन्नाव में राष्ट्र के नायकों को सम्मान देने आया हूं।
ऐसे वीर सपूतों को पुष्पांजलि देने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्नाव लगातार विकास की ओर से अग्रसर हो रहा है। संकल्प लिया कि जिले की हर विधानसभा में सम्मेलन किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव का बिना कुछ बोले शंखनाद भी किया।
सोमवार दोपहर अपने तय समय से करीब 15 मिनट की देरी से उन्नाव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा त्रिलोक चंद्र जी की मूर्ति पर माला पहनाया। इसके बाद फिर क्रांति के महानायक राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे सभास्थल पहुंचे और मौजूद भीड़ को जय श्री राम के नारे के साथ सभी का अभिवादन किया।
भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे करने पर आज कहां खड़ा है यह सभी देख रहे हैं। अब 100वें वर्ष में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा।
इसके अलावा सीएम ने महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद अब जिले की सभी विधानसभाओं में महिलाओं द्वारा सम्मेलन कराए जाने की बात कही। इसके साथ ही वे बिना कुछ बोले ही आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी कर गए। सीएम ने मंच से करीब 20 मिनट तक जनता को संबोधित किया।
