बरेली: 500 रुपये दो या फिर पांच हजार का चालान कटवाओ
बरेली, अमृत विचार। चौराहों पर हो रही पुलिस की चेकिंग अब लोगों के लिए परेशान का सबब बन रही है। बुधवार को बियावान कोठी के पास पुलिसकर्मीयों ने एक बाइक पर सवार दो लोगों से ऑनलाइन चालान के नाम पर 500 रुपये ले लिए। पुलिसकर्मियों का कहना था कि 500 रुपये दो, नहीं तो 5000 …
बरेली, अमृत विचार। चौराहों पर हो रही पुलिस की चेकिंग अब लोगों के लिए परेशान का सबब बन रही है। बुधवार को बियावान कोठी के पास पुलिसकर्मीयों ने एक बाइक पर सवार दो लोगों से ऑनलाइन चालान के नाम पर 500 रुपये ले लिए।
पुलिसकर्मियों का कहना था कि 500 रुपये दो, नहीं तो 5000 रुपये का ऑनलाइन चालान कर देंगे। इस बात को मानते हुए पकंज ने 500 रुपये पुलिसकर्मी को दे दिए। पकंज ने बताया लर्निंग डीएल होने की वजह से पुलिसकर्मी ने 500 रुपये वसूल लिए।
जबकि उनके पास हेलमेट और मास्क समेत गाड़ी का हर कागज पूरा था। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने रुपये ले लिए। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।
