Unnao: CM Yogi विरोधियों पर जमकर गरजे, बोले- विदेशी जूठन से पलकर भारत में रह रहे षड्यंत्रकारियों से सावधान रहें लोग
उन्नाव में सीएम योगी आदित्यनाथ विरोधियों पर जमकर गरजे।
उन्नाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विदेशी जूठन से पलकर भारत में रह रहे षड्यंत्रकारियों से लोग सावधान रहें।
उन्नाव, [महेंद्र सिंह पाटन]। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश अभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 100 वर्ष पूरे कर कैसा भारत चाहिए यह देश की जनता को तय करना है। विदेशी जूठन पर पलकर भारत में रह रहे षडयंत्रकारियों से देश की जनता को सावधान रहने की जरूरत है।
सीएम ने कहा कि 75 वर्षों में पहली बार एशियन गेम्स में 103 से अधिक मैडल भारत के खिलाड़ियों ने जीते हैं। जी-20 सम्मेलन भारत की शानदार यात्रा का प्रमाण है। भारत के सामने पाकिस्तान की खराब स्थिति उसकी सोंच का परिणाम है। राजनीति में महिलाओं का आरक्षण भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक है।
कोरोना के समय 80 करोड़ परिवारों को फ्री राशन और 120 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीन देने का काम भाजपा ने किया है। भारत के वैज्ञानिकों ने भी विश्व पटल पर अपना लोहा मनवाया है। कुछ लोग जनता को गुमराह कर इस प्रगति को रोकना चाहते है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा जब भारत संकट के दौर में था तब भी कुछ लोग भड़काने का कार्य कर रहे थे। विदेशी जूठन पर पलकर भारत मे रहकर षणयंत्र कराने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।
100 वर्ष पूरे करने के बाद कैसा भारत चाहिए यह देश की जनता को तय करना है। इसके लिए पंचप्रण जो मोदी ने दिया है, उस पर विचार करने की जरूरत है। जी 20 इसकी नई शुरुआत है। सांसद साक्षी महाराज ने सीएम के आगमन पर कृतज्ञता जताते हुए राजा राव रामबख्श सिंह के सम्मान में विश्वविद्यालय स्थापित कराए जाने की मांग की।
इस दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला, विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर, विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, विधायक पुरवा अनिल सिंह, विधायक मोहान बृजेश रावत, विधायक सदर पंकज गुप्ता, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, शिक्षक एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी आदि मौजूद रहे।
