अतीक अहमद के बेटों की रिहाई पर मना जश्न, फोड़े गये पटाखे, समर्थकों ने वीडियो बनाकर लिखा- 'शेर इज बैक'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अमृत विचार: बाल सुधार गृह मे बंद माफिया अतीक अहमद के दोनो बेटे अजहम और अबान की सोमवार को रिहाई होने के बाद उसी रात प्रयागराज के हटवा इलाके में जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान समर्थकों ने  आतिशबाजी करते हुए नारे भी लगाए। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। जश्न के दौरान दर्जनों युवक बाइक से अतीक के बेटों की कार के पीछे चल रहे थे।

माफिया अतीक अहमद के बेटों बाल सुधार गृह से सोमवार को रिहा होने के बाद उनके समर्थकों मे खुशी दिखने लगी। सोमवार की देर शाम अजहम और अबान को अतीक की बहन शाहीन परवीन के हाथों सौंप दिया गया। अजहम और अबान की रिहाई के बाद बुआ शाहीन दोनो को लेकर कार से प्रयागराज के हटवा इलाके में पहुंचते ही समर्थकों का काफ़िला कार के पीछे लग गया। हटवा पहुंचने पर जमकर जश्न मनाया गया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे माफिया के बेटों की रिहाई पर लोगों ने नारेबाजी और, पटाखे फोड़े, दर्जनों युवक बाइक से अतीक के बेटों की कार के पीछे चल रहे थे। अजहम और अबान की कस्टडी परवीन अहमद को मिली है। परवीन अतीक की बहन है। जैसे ही बाल सुधार गृह से अजहम और अबान की गाड़ी हटवा इलाके पहुंची तो कुछ लोगों ने पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस बीच किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।  वीडियो पर कोई लिख रहा है- 'शेर इज बैक' तो कोई सुल्तान फिल्म के गाने पर रील बना रहा है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी 12 को जाएंगे उत्तराखंड, दर्शन-पूजन के साथ करेंगे कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

संबंधित समाचार