Fatehpur: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर... मौत, हाईवे में अवैध कट पार करते समय हआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत।

फतेहपुर में हाईवे में अवैध कट पार करते समय बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फतेहपुर, अमृत विचार। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट बने होने से सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। उसके बाद भी लापरवाही से लोग बाज नही आ रहे हैं। अवैध कट से बाइक निकालते समय दूसरी बाइक से टाकरने पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे के तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक सवार पर मामला दर्ज किया है।

थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर मोड़ के पास गंगागंज रूमा थाना महराजपुर जनपद कानपुर नगर निवासी अजय कुमार अपने पिता राम प्रकाश को बाइक में बैठा कर कौशांबी से कानपुर जा रहा था। जैसे ही भारतपुर मोड़ के सामने पहुंचा हाईवे पर अवैध कट पर कर रहे बाइक सवार ने अजय कुमार की मोटरसाइकिल पर जोरदार टक्कर मार दिया।

इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अजय कुमार और उसके पिता राम प्रकाश गंभीर रूप गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत देखते हुए मौजूद डॉक्टर ने राम प्रकाश को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया, जहां राम प्रकाश की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्टदर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि कानपुर से प्रयागराज के बीच हाईवे पर बने अवैध कट को बंद कर दिया गया है उसके बाद भी लापरवाही बरतने से हादसे में जान जा रही है। 

 

संबंधित समाचार