लखनऊ: संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनीं अर्चना सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह को बनाया गया है। अर्चना सिंह मौजूदा समय मे लखनऊ में कार्यरत हैं। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता ने दी है।

इस अवसर पर महिला सचिव संगीता सिंह ने भी बधाई दी है और कहा है कि संघ में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया है कि संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह होंगी। इसका पत्र भी जारी हो गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया CM आवास का घेराव, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार