Ashok Leyland को तमिलनाडु राज्य परिवहन उपक्रम से मिला 1,666 बसों का ठेका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड को तमिलनाडु राज्य परिवहन उपक्रम (एसटीयू) से 1,666 डीजल बसों का ठेका मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि यह किसी राज्य परिवहन उपक्रम से मिला सबसे बड़ा ठेका है।

यह बस उद्योग में कंपनी की स्थिति को मजबूत करने में योगदान देगा। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनु अग्रवाल ने कहा, ‘‘बाजारों और ग्राहकों के बारे में हमारी गहरी समझ ही दूसरों से हमें अलग करती है।

इसके दम पर ही हमें ये ठेके मिल रहे हैं।’’ अशोक लेलैंड के अनुसार, वह भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बस विनिर्माता कंपनी है। 

ये भी पढे़ं- सिक्किम में लापता कासगंज के सैनिक की तलाश के लिए भोपाल से बुलाई टीम

संबंधित समाचार