बलिया: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 31 पर स्थित चांदनाला पुल के पास ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुतबिक शशिभूषण सिंह शुक्रवार देर रात बाइक से अपने गांव जा रहे है थे तभी बक्सर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से उन्हें टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-देवरिया में एसटीएफ ने पकड़ा डेढ़ करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
