रायबरेली: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिले के बछरांवा में शनिवार सुबह सड़क के किनारे टहल रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बछरांवा के छोटवाखेड़ा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर में मृत्यु हो गयी।

पुलिस के अनुसार अमित पुत्र देवनारायण निवासी छोटकवा खेड़ा मजरे इचौली थाना बछरावां रायबरेली ने बताया कि सुबह सवेरे उनके पिता देवनारायण साहू पुत्र स्वर्गीय सरजू प्रसाद (55) रोड पर घूम रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। इस मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें -बुलंदशहर : मैदान में पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार