बुलंदशहर : मैदान में पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बुलंदशहर, अमृत विचार। शहर के नुमाइश मैदान में सुबह टहलने गए लोगों में शनिवार को हड़कंप मचा गया। मैदान के बीच एक युवक का शव पड़ा था,जिसके सिर पर किसी वजनी चीज से वार किया गया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शायद शव को यहाँ फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। तफ्तीश के जरिये इस मामले का खुलासा किया जायेगा।
ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर : माता की ज्योति लेकर लौटे रहे 4 लोगों को रोडवेज बस ने कुचला, एक की मौत
