गौतमबुद्ध नगर : माता की ज्योति लेकर लौटे रहे 4 लोगों को रोडवेज बस ने कुचला, एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा/ गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा के बादलपुर थानाक्षेत्र में बिश्नौली गांव के पास एक रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कालकाजी से ज्योत लेकर सिकंदराबाद के कुछ लोग आज सुबह वापस लौट रहे थे और जब वे बिश्नौली गांव के गेट के पास पहुंचे, एक अज्ञात रोडवेज बस ने चार लोगों को कुचल दिया। 

उन्होंने बताया कि चारों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आकाश (20) नामक एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आकाश बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के जुनेदपुर गांव का रहने वाला था। प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि रोडवेज बस का चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर: वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार