अयोध्या: राममय रहेगा दुर्गापूजा व रामलीला महोत्सव, सप्तमी, अष्टमी व नवमी को होंगे विशेष आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रभाव दुर्गापूजा व रामलीला महोत्सव में भी दिखाई देगा। महोत्सव राममय रहेगा। ये जानकारी शनिवार को केन्द्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दी। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है।

दुर्गा पूजा व रामलीला के आयोजन इसका संदेश देंगे कि जनवरी माह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हर्षोल्लास से होगा। सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन विशेष आयोजन में भी इसका जिक्र होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर रामलीला 12 अक्टूबर से शुरु हो गयी है। नगर क्षेत्र में फतेहगंज में नावनेवरिया शनिवार को शुरू हो गई।

 यह कार्यक्रम हैदरगंज में 15, साहबगंज में 16 व चौक में 18 अक्टूबर को होगा। 15 अक्टूबर से नगर में 28 स्थानों व अयोध्या में नौ जगहों पर व देहात क्षेत्र में 17 स्थानों पर देवी की मूर्तियां स्थापित हो जाएंगी। नगर की विर्सजन शोभायात्रा 24 अक्टूबर को 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज से निकलकर फतेहगंज चौक होते हुए निर्मलीकुंड तक जायेगी।

 इसी दिन भदरसा, सोहावल, रुदौली, बीकापुर, मया बाजार, बारुन, कुचेरा, 25 अक्टूबर को अयोध्या, मया बाजार, दिलासीगंज, महबूबगंज, ऐमीघाट, दर्शननगर, मिल्कीपुर, पूरा बाजार व मयाबाजार, 26 अक्टूबर को गोसाईगंज, 28 को चौरे बाजार, हैदरगंज व तारुन की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। 

शंकरगढ़ की रामबारात 24 अक्टूबर को, चौक की 25 अक्टूबर, फतेहगंज व साहबगंज की रामबारात 26 अक्टूबर को निकलेगी। राजगद्दी 25 अक्टूबर को शंकरगढ़ व रुदौली, 26 को चौक, 27 को कोठापार्चा, अशोकपुरम, साहबगंज तथा फतेहगंज तथा 28 को हैदरगंज की सम्पन्न होगी।

निर्माण कार्य से हो रहीं दिक्कतों को दूर करने का मिला आश्वासन

दुर्गा पूजा समितियों को आयोजन को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कतें रामपथ पर थी। जिसकों समय से ठीक करने का आश्वासन प्रशासन की तरफ से मिला है। केन्द्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर दिक्कतें हैं।

विसर्जन जलूस रामपथ पर रिकाबगंज से सहादतगंज हनुमानगढ़ी तक निकलेगा। इस सड़क को जलूस योग्य बनाने की आश्वासन मिला है। फतेहगंज ओवरब्रिज पर 22 अक्टूबर तक सर्विस रोड बन जायेगी। जिससे यहां विसर्जन जलूस व रामबारात निकालने में कोई दिक्कत नहीं हो।

यह भी पढ़ें: गोंडा में बोले मंत्री असीम अरुण - एकल शादी अनुदान योजना को फिर से चालू करने पर हो रहा विचार

संबंधित समाचार