प्रयागराज: अतीक का करीबी ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी और कुख्यात गो-तस्कर ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर को  पुलिस ने शनिवार देर रात उसके घर में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फर कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने विरोध करते हुये बमरौली पुलिस चौकी का घेराव करते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। मुजफ्फर के खिलाफ विभिन्न जिलों में 34 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

जानकरी के मुताबिक मूल रूप से गंगापार स्थित नवाबगंज के चफरी गांव का रहने वाले मोहम्मद मुजफ्फर कुख्यात गो-तस्कर व सपा ब्लॉक प्रमुख को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। मुजफ्फर माफिया अतीक का बेहद करीबी बताया जाता है। वह अतीक के साथ मिलकर काम करता था। 

शनिवार देर रात पुलिस को जानकारी मिली की मुजफ्फर अपने बम्हरौली स्थित घर पर है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी के उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने बताया कि मुजफ्फर कौड़िहार से वर्तमान में ब्लाक प्रमुख है। इसके खिलाफ विभिन्न जिलों में 34 से अधिक मुकदमे हैं। सबसे ज्यादा गो तस्करी के केस दर्ज किये गये हैं। इसके खिलाफ कई कार्रवाई हो चुकी है।

शनिवार की देर रात एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार और थानाध्यक्ष पुरामामुफ्ती अजीत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने मुजफ्फर को जैसे ही गिरफ्तार किया वही ग्रामीण हंगामा करते हुए पुलिस चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

पहले भी कुर्क हो चुकी है 16 करोड़ की संपत्ति
मोहम्मद मुजफ्फर की लगभग 16 करोड़ की संपत्ति पहले कुर्क की जा चुकी है । घूमनगंज पुलिस ने जांच में पाया कि बमरौली समेत अन्य जगह पर भी मुजफ्फर की संपत्ति है। उसके खिलाफ प्रयागराज, भदोही, कौशांबी, चंदौली, वाराणसी जिले के अलग-अलग थानों में 34 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-शारदीय नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों उमड़ी भक्तों की भीड़, लखनऊ के बाजारों में बढ़ी रौनक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा