लखनऊ : समिट बिल्डिंग में हुआ विवाद, गार्ड और युवक भिड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित समिट बिल्डिंग में शनिवार रात एक बार फिर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात के समय गार्ड और कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया। यह पूरा विवाद बिल्डिंग में चल रहे क्लब में जाने को लेकर हुआ था।

समिट बिल्डिंग में आये दिन विवाद होने के मामले सामने आते हैं। यही वजह है कि बिल्डिंग के पास पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है, लेकिन उसके बाद भी विवाद की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

समिट बिल्डिंग में स्थित क्लबों के पास रात करीब दो बजे तक क्लब चलाने का लाइसेंस है। वहीं डीजे बजाने का समय भी तय है, यहां 11 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक है, लेकिन उसके बाद भी जमकर डीजे बजाये जाते हैं।

ये भी पढ़ें -हरदोई में युवक का किन्नर पर सनसनीखेज आरोप, तहरीर देकर कहा - नशीली चाय पिलाकर कटवा दिया private part

संबंधित समाचार