रेनू अग्रवाल बनीं बरेली की जिला जज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने रेनू अग्रवाल को जिले का जनपद न्यायाधीश नियुक्त किया है। 10 दिसम्बर, 2018 से वह एटा के में जनपद न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थीं। यहां तैनात जनपद न्यायाधीश संजय कुमार पचौरी को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति बनाया गया है। मूलरूप से सहारनपुर की निवासी रेनू अग्रवाल …

बरेली, अमृत विचार। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने रेनू अग्रवाल को जिले का जनपद न्यायाधीश नियुक्त किया है। 10 दिसम्बर, 2018 से वह एटा के में जनपद न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थीं। यहां तैनात जनपद न्यायाधीश संजय कुमार पचौरी को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति बनाया गया है।

मूलरूप से सहारनपुर की निवासी रेनू अग्रवाल इससे पूर्व भी वर्ष 1999 से 2003 तक जनपद न्यायालय में एसीजेएम, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सीजेएम व जज लघुवाद के पदों पर कार्यरत रही हैं। वह शाहजहांपुर, गोंडा, उन्नाव, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़ आदि जनपदों में न्यायिक सेवा प्रदान कर चुकी हैं।

संबंधित समाचार