सीएम शिंदे ने कहा- महाराष्ट्र की बुद्धिमान जनता आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को देगी बहुमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य की जनता बुद्धिमान है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत देगी। नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के रथ को खींचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि विपक्ष मोदी की आलोचना केवल चर्चा और लोगों की नजरों में आने के लिए करता है। 

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुत्व की बात करते हैं, उन्हें कांग्रेस जैसी पार्टियों से हाथ मिलाने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई, जिसे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ‘हमेशा के लिए दफन’ करना चाहते थे। शिंदे ने कहा कि आने वाले चुनावों में लोग ऐसे लोगों के नकली हिंदुत्व के मुखौटे को उतार देंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘घर में रहकर कोई चुनाव नहीं जीत सकता। क्षेत्र में जाकर काम करना होगा, लोगों के साथ रहना होगा और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। जिन लोगों ने नागरिकों को धोखा दिया और कांग्रेस से हाथ मिलाया, उन्हें यह दावा करने का कोई अधिकार नहीं है कि वे हिंदुत्व की रक्षा करते हैं।’’ 

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को कांग्रेस नेता खेड़ा की याचिका पर करेगा सुनवाई

 

संबंधित समाचार