बरेली: बच्ची से छेड़छाड़ में अनाथालय का प्रधान गया जेल, चौकी इंचार्ज भी हटाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बच्ची ने खुद पुलिस से की थी शिकायत, नहीं हुई थी कार्रवाई

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी आर्य समाज अनाथालय के प्रधान ओमकार को कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची की बहन ने बिहारीपुर चौकी इंचार्ज से इसकी शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं 

यह भी पढ़ें- बरेली: पत्नी मायके से टेंपो लेकर नहीं आई तो दिया तलाक, चार लोगों पर FIR

आरोप है कि प्रधान की यह पहली हरकत नहीं है। वह अन्य छात्राओं से भी अश्लील बातें करता रहता है। छात्राओं ने इसकी कई बार कमेटी से शिकायत भी की थी। मगर कमेटी से साठगांठ होने के कारण आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वार्डन और अनाथालय प्रबंध कमेटी से शिकायत के बाद भी प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित बच्ची ने अपनी बड़ी बहन के साथ 13 अगस्त को बिहारीपुर पुलिस चौकी जाकर अपनी राइटिंग में प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन चौकी इंचार्ज ने उसे अनदेखा कर दिया।

इसी दिन समाजसेवी नीरज सैनी की ओर से भी तत्कालीन एसपी देहात को प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर सीओ प्रथम श्वेता कुमारी यादव के संज्ञान में मामला आया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: पराली जलाना पड़ा महंगा, 10 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार