अमरोहा : नारी सशक्तिकरण एवं यातायात के नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
अमरोहा। हसनपुर में सुखदेवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं यातायात के नियमों के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई तथा उसका पालन करने की अपील की गई। प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति काफी गंभीर है जिसको लेकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी जागरुक कर रहे हैं।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ नगर के सुखदेवी इंटर कॉलेज में पहुंचे और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण एवं यातायात के नियमों के प्रति विस्तार से जानकारी दी और उनका पालन करने की अपील भी की गई। महिला कांस्टेबल डोली शर्मा ने बताया कि महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें।
इस दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने विस्तार से बताते हुए महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी तथा छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई और कहा कि एक व्यक्ति को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए कर आदि चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए आजकल बहुत अधिक दुर्घटनाएं हो रही है। इस मौके पर विद्यालय एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: शिक्षिका ने छात्रा को बेहरमी से पीटा, हालत नाजुक
