मुरादाबाद : पैथोलॉजी लैब का पर्दाफाश, 12वीं फेल युवक खून की जांच कर तैयार कर रहा था रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की कार्रवाई में अनाधिकृत रूप से चल रही पैथोलॉजी लैब का पर्दाफाश हुआ है। लैब में 12 वीं फेल युवक खून की जांच कर रिपार्ट तैयार कर रहा था। डिलारी पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर लैब के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुरादाबाद में 12वीं फेल युवक खून के नमुने की जांच करके रिपोर्ट तैयार करता था। युवक ने इरम पैथकेयर के नाम से पैथलैब बना रखी है। सीएमओ के छापे में जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ की ये कहानी सामने आई है।

सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में पता चला कि डिलारी में फर्जी पैथलैब संचालित हो रही है। इसके बाद डिलारी में बस स्टैंड के पास इरम पैथकेयर पर छापा मारा। छापे के दौरान यहां शफीक अहमद निवासी रहटा माफी डिलारी और दानिश पुत्र नवाब निवासी मुल्लावान डिलारी मिले। इन दोनों से की गई पूछताछ में पता चला कि इरम पैथकेयर का संचालन सलीम अहमद पुत्र जीमल अहमद निवासी रहटा माफी करता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद डॉ संजीव बेलवाल ने बताया ये पैथलैब स्वास्थ्य विभाग से पंजीकृत नहीं थी। इसमें काम करने वाला कोई भी स्टाफ प्रशक्षित नहीं था। कोई चिकित्सक भी लैब पर नहीं था। इंटर फेल दानिश ही ब्लड सैंपल लेकर उनकी जांच करके रिपोर्ट तैयार कर रहा था। छानबीन  के बाद सीएमओ ने इरम पैथकेयर के उपकरण सील कर दिए। मामले में डिलारी थाने में आरोपी सलीम अहमद, शफीक अहमद और दानिश के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तहसील के रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर चोरी करते दो चोर पकड़े, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार