मुरादाबाद : तहसील के रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर चोरी करते दो चोर पकड़े, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस के चाक-चौबंद व्यवस्था के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद है। बिलारी तहसील के रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर चोरी करते हुए दो लोगों को तहसील कर्मचारी ने रंग हाथों पकड़ लिया। तहसील के नायब नाजिर ने फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पकड़े गए चोरों को  पुलिस थाने ले आई है। चोरों से कुछ बंडल और कागजात भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने नायब नाजिर की तहरीर पर चोरों के खिलाफ चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोमवार को दिन दहाड़े विलारी तहसील के रिकॉर्ड रूम ताला तोड़ लिया।  रिकॉर्ड रूम में बैंकों के बंधक पत्र, सब्जीपुर गांव की खतौनी, 2021 की धान सत्यापन रिपोर्ट, मालीपुर गांव के नोटिस और सैफपुर चित्तू गांव की 1479 से लेकर 1924 तक की खतौनी रखी हुई थीं।दस्तावेजों के इन बन्डलों को रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर 2 व्यक्तियों ने चोरी कर लिया। ये लोग तहसील परिसर में ही पकड़े गए।

पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम अरुण पुत्र महेश निवासी बाजार वाली गली थाना बिलारी और नाजिर पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मोहल्ला अंसारियान बिलारी बताया। इनके पास से चोरी किए गए दस्तावेज भी बरामद हुए है।मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी जाहिद हुसैन बिलारी तहसील में नायब नाजिर के पद पर तैनात है। जाहिद ने पकड़े गए चोरों के खिलाफ बिलारी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने नया मस्जिद की तहसील पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सद्भाव-आढ़त गुनगुनाती कौमी एकता के तराने...70 के दशक में पड़ी थी दो मित्रों में कारोबारी रिश्ते की बुनियाद

संबंधित समाचार