बहराइच: गाड़ी में बड़े ठसक के साथ हूटर लगा कर चल रहे थे साहब!, पुलिस ने उतरवाया, लगाया जुर्माना...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के अग्रसेन चौराहे पर यातयात पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन पर हूटर लगा मिला। जिस पर पुलिस ने गाड़ी के ऊपर लगा हूटर उतरवा दिया। पुलिस ने इसके साथ ही ढाई हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के अग्रसेन चौराहे पर वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया ने बताया कि अग्रसेन चौराहे पर एक चार पहिया वाहन में हूटर लगा था। होटल देखकर यातायात पुलिस ने जांच की। वाहन संख्या यूपी 40 एमवी 2994 से यातयात पुलिस ने हूटर उतरवा दिया।

इसके बाद ढाई हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया। सीओ ने बताया कि वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था। पुलिस की इस कार्यवाई को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार लिखा वाहन किसका था। यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: नाक और मुंह से खून आने से हुई छात्र की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार