Rajasthan Election 2023: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी भाजपा में शामिल 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के पहले आज यहां महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के प्रमुख रहे स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

नेताओं के पार्टी में शामलि होने के बाद राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि  जिनकी आज पार्टी में सदस्यता हुई है वह वीर महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह हैं, और दूसरे भवानी सिंह कालवी जिनके पिता करनी सेना के अध्यक्ष रहे हैं।

भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सी पी जोशी और सांसद दीया कुमारी की मौजूदगी में दोनों शख्सियतों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने हैं और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और बाकी उम्मीदवारों की घोषणा भी शीघ्र होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- समलैंगिक विवाह पर SC का फैसला, 'कानून में बदलाव संसद का काम, हम व्याख्या कर सकते है'

संबंधित समाचार