बरेली: प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भुता थाना क्षेत्र में एक युवक की प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया घुसने से मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, भुता थाना क्षेत्र में मगरासा गांव के रहने वाले छत्रपाल गंगवार का 23 वर्षीय बेटा सुनील कुमार खेती करता था। जिसकी करीब आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। 

सुनील मंगलवार शाम को अपने दोस्त लाखन के साथ पास के ही ककरा कलां गांव गया हुआ था। इस दौरान वहां निर्माणाधीन एक प्लॉट में सुनील किसी काम से गया। जहां से लौटते वक्त वह प्लॉट से नीचे गिर गया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया घुस गई। इसके बाद सुनील के बहुत ज्यादा खून बहने लगा। जिससे वह लहू-लुहान हो गया।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना की सुनील के गांव में सूचना दी। जहां पहुंचे सुनील के परिजन उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से कुआंडांडा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं खबर मिलने के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक और उसका साथी शराब के नशे में धुत थे, जो गांव में ठेके से शराब लेने पहुंचे थे।

ये भी पढे़ं- बरेली: थाने से 200 मीटर की दूरी पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही