Moradabad: एमडीए ने 32 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग व निर्माण ध्वस्त किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एमडीए ने प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 32 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया।

उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने कटघर क्षेत्र के ग्राम भैसिया में जाहिद हुसैन, फारूक हुसैन एवं मोहम्मद सफीक द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया। 

वहीं जोन 2 के सब जोन 12 में गोट रोड पर बुद्धा सिंह द्वारा लगभग 13 बीघा भूमि पर और ग्राम सिरसवा दोराहा, काशीपुर रोड, थाना भोजपुर जोन–2, सबजोन–12 में डॉ. पाशा द्वारा लगभग 6 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। सिविल लाइंस में मोहम्मद शहनवाज द्वारा लगभग 3 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बिना मानचित्र स्वीकृति एवं बिना लेआउट अनुमोदन के अवैध रूप से प्लॉटिंग करने के चलते ध्वस्तीकरण किया गया।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने चेतावनी दी कि द्वारा अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी भूमि या संपत्ति के क्रय से पूर्व प्राधिकरण से वैध स्वीकृतियों की जांच अवश्य कर लें।

 

संबंधित समाचार