शारदीय नवरात्रि : चौथे दिन मां कूष्मांडा के लग रहे जयकारे, मंदिरों में माथा टेक रहे भक्त
लखनऊ, अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि का बुधवार को चौथा दिन है। आज के दिन भक्त मां दुर्गा के स्वरुप देवी कूष्मांडा की आराधना कर रहे हैं। राजधानी के प्रसिद्द सदर दुर्गा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्त माथा टेक कर देवी से स्वस्थ और निरोग जीवन का आशीर्वाद मांग रहे हैं।
आचार्य कहते हैं कि मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं जिससे इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। मां के इस स्वरुप की आठो हाथों में धनुष, बाण, कमल, अमृत पूर्ण कलश, कमण्डल, चक्र, गदा और सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की हंसी से ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति हुई है। इनके पूजन से आसाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और जीवन में कष्ट दूर होते हैं।
ये भी पढ़ें -Ayodhya Ramlila : अहिल्या उद्धार व सीता स्वयंवर का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक
