UP: साहब ! ससुराल वाले ससुर से संबंध बनाने को कहते …. विरोध करने पर मुंह पर थूकते है, पुलिस से गर्भवती महिला ने की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के काकादेव थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की।

कानपुर के काकादेव थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने बताया कि ससुराल वाले ससुर से संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करते है।

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाली गर्भवती महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि साहब ! ससुराल वाले ससुर से संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं…। विरोध करने पर उसे मारते पीटते हैं। उसके मुंह पर थूकते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार को भी उससे बाल नोंचकर गिराकर पीटा।

उसने घटना की जानकारी पिता और भाई को दी। ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। मंगलवार शाम को वह घर पहुंची तो चार घंटे तक बाहर खड़ी रही। ससुरालीजनों ने उसे अंदर नहीं घुसने दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 

आवास विकास एक के रहने वाले प्राइवेट कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 10 फरवरी को शास्त्री नगर निवासी आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत युवक से की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दामाद कार की मांग करने लगा। मांग न पूरी होने पर वह आए दिन बेटी को पीटता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति के और युवतियों से संबंध हैं। उसने विरोध किया तो सोमवार को भी पति ने पीटा जिस पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह ननद ने पहले मुंह पर थूक दिया। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पति, ससुर व सास ने मिलकर बुरी तरह से लात घूसों से पीट दिया। आरोप लगाया कि पति अपने पिता के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। काकादेव पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार