Barabanki accident : रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल
मसौली /बाराबंकी, अमृत विचार। गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आजाद इंटर कॉलेज के सामने अज्ञात रोडवेज बस की चपेट मे आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। बाइक पर बैठा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर निवासी ऋषी कपूर पुत्र राम हरख अपने साले वीरेंद्र कुमार पुत्र शिवप्रताप के साथ रोज की तरह लखनऊ से काम कर अपनी बाइक नंबर यूपी 41 एएम 9363 से घर वापस लौट रहे थे। शहाबपुर टोल प्लाजा से पहले आजाद इंटर कॉलेज के सामने पहले से खराब खड़े टैंकर को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रही अज्ञात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रिषी कपूर की मौक़े पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साला वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
इसी क्रम में ग्राम नयागाव निवासी राम खेलावन पुत्र छोटेलाल साइकिल से घर वापस लौट रहे थे, कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे राम खेलावन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें -ललितपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैर में लगी गोली, लूट के 4.21 लाख रुपये बरामद
