बहराइच में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे धनगर समाज के लोग, उठाई ये बड़ी मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के धनगर समाज के लोगों ने बुधवार को शहर में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के लोगों की सभा कलेक्ट्रेट में शुरू हुई। सभी का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी किसी भी जनपद में एससी का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। 

धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर (पाल) की अगुवाई में बुधवार को जिले भर के धनगर समाज के लोग शहर के गेंदघर मैदान में एकत्रित हुए। यहां से सभी ने जुलूस मार्च निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद भी प्रदेश के किसी भी तहसीलदार द्वारा एससी का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। जिसके चलते सभी सभी सड़क पर उतरे हैं। 

अध्यक्ष ने कहा कि बहराइच से पूरे प्रदेश के तहसीलदारों को संदेश भेजा जाएगा। मंडल अध्यक्ष शिव नंदन धनगर ने कहा कि सरकार के आदेश की अवहेलना अधिकारी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष बाल गोविंद धनगर ने कहा कि तहसीलदार पाल बिरादरी के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते समाज के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमेश कुमार धनगर ने कहा कि जब तक एससी का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा, तब तक सभी का अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। 

इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी योगदीप नारायन, राजितराम धनगर, दिनेश, सुग्रीव, सरपंच, कन्हैया लाल, विजय बहादुर, लल्लू प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या मे लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -बुलंदशहर में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, भागने के प्रयास में हाथ की हड्डी टूटी

संबंधित समाचार