बरेली: मच्छरों के साथ कुत्ते और बंदरों का बढ़ा आतंक, एक दिन में 120 को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बरेली के जिला अस्पताल में एक तरफ जहां वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। तो वहीं दूसरे तरफ कुत्तों और बंदरों के काटने के मामलों में भी इजाफा हुआ है। अगर हम 18 अक्टूबर के आंकड़ों पर गौर करें तो जिला अस्पताल में 120 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है।

इससे जाहिर होता है कि एंटी रेबीज वैक्सीन के भी मांग बढ़ी है। हालांकि जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन 300 बेड हॉस्पिटल में लगाया जा रहा है। जहां सुबह से ही एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मनौना धाम के महंत ने महिला से की मारपीट, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल 

संबंधित समाचार