देवरिया : एटीएस ने किसान नेता को उठाया, नक्सली कनेक्शन की हो रही जांच

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

देवरिया, अमृत विचार। एटीएस ने देवरिया से एक किसान नेता को आज यानी बुधवार को उठाया है। बताया जा रहा है कि एटीएस नक्सली कनेक्शन की जांच कर रही है। दरअसल, देवरिया के खुखुंदू थानाक्षेत्र स्थित बड़ी रार गांव में आज एटीएस पहुंची। एटीएस ने गांव के निवासी बृजेश कुशवाहा को उसके घर जाकर हिरासत में ले लिया।

इस दौरान एटीएस ने किसान नेता बृजेश कुशवाहा के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके घर से कुछ साहित्य भी मिला है। जिससे किसान नेता की नक्सली कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक एटीएस ने बृजेश कुशवाहा को हिरासत में लिया है। एटीएस ही नक्सली कनेक्शन की जांच कर रही है। बताया यह भी जा रहा है कि बृजेश कुशवाहा के खिलाफ लखनऊ में भी एक मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें: इटावा: सफारी में अजगर के हमले से काले हिरन की मौत, पिछले सौ दिनों में हो चुकी है 13 वन्यजीवों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में ओपन गवर्नमेंट डाटा के लिए 1.80 करोड़ की मंजूर,योगी सरकार ने उद्योग निदेशालय के माध्यम से क्रियान्वयन के दिए निर्देश
योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्कों को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था: ओपन एक्सेस से कंपनियों को सस्ती बिजली खरीदने की सुविधा
यूपी में पोल्ट्री पालन को बढ़ावा:23-24 मार्च को होगा प्रदेश का पहला Poultry Conclave, शामिल होंगे देश-प्रदेश के विशेषज्ञ
आखिर किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिली सनराइजर्स में जगह, काव्या मारन के इस फैसले से सोशल मीडिया पर मचा तूफान
यूपी के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में आयेगी सम्मान निधि, पीएम मोदी 22वीं किस्त करेगें जारी