यूपी में पोल्ट्री पालन को बढ़ावा:23-24 मार्च को होगा प्रदेश का पहला Poultry Conclave, शामिल होंगे देश-प्रदेश के विशेषज्ञ
लखनऊ, अमृत विचार : पशुपालन विभाग 23 व 24 मार्च को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पहला ''पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026'' आयोजित करके उत्तर प्रदेश को पोल्ट्री हब बनाएगा। जहां, कृषि, बागवानी, निर्यात व उद्योग की तरह पोल्ट्री पालन को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश में अधिक से अधिक पोल्ट्री फार्म संचालित होंगे। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और अंडा उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
कार्यक्रम में देश-प्रदेश के शीर्ष पोल्ट्री वैज्ञानिक और विशेषज्ञ उन्नत पोल्ट्री पालन की तकनीकी व नवाचार बताएंगे। मुर्गी पालन व अंडा उत्पादन की आधुनिक तकनीक सिखाएंगे। पोल्ट्री फार्म के संचालन में आ रही समस्या व चुनौतियां संचालक और पशुपालकों से संवाद करके दूर करेंगे। गोष्ठी के माध्यम से केंद्र व राज्य की योजनाएं और उनका लाभ लेना बताएंगे। पशुपालक व्यवसाय विस्तार, मार्केटिंग और निवेश के गुर सीखेंगे।
इससे पोल्ट्री फार्म संचालन करने के बाद अंडा उत्पादन और बिक्री में समस्या नहीं आई। सरकार बिक्री का बाजार भी उपलब्ध कराएगी। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रगतिशील पोल्ट्री पालक सफलता की कहानियां अपनी जुबानी बताएंगे। कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए [email protected] पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
