Moradabad: सपा पर बरसे संगीत सोम बोले-पीडीए मतलब ''पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी''

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पीडीए के फार्मूले पर तंज कसा। अखिलेश यादव के पीडीए के फार्मूले को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नहीं पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी करार दिया।

भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में मुरादाबाद के रामगंगा विहार में पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने अखिलेश के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले को पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने पर अखिलेश यादव के द्वारा राजनीतिक अपहरण के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव जबसे सत्ता से बाहर हैं वह कुछ भी कहते रहते हैं, इस पर गंभीरता की जरूरत नहीं है। 

कहा नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाने का उनका स्वयं का निर्णय है। राजनीतिक अपहरण का आरोप गलत है। उन्होंने अखिलेश यादव को मुगल काल का आखिरी शासक बताया। कहा अब वह कभी यूपी की सत्ता में नहीं लौटेंगे। तीसरी बार भी भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। टीएमसी सांसद के बाबरी मस्जिद वाले बयान उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर बाबर के नाम की एक ईंट भी नहीं लगने दी जाएगी।

संबंधित समाचार