VIDEO: अपराधी बेखौफ… खाकी मौन, आंखों से छलकते रहे आंसू, हाथ जोड़ कर रोती रही महिलाएं, गुंडों ने घर में घुस कर खाली कराया मकान
कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में घर में घुसकर गुंडों ने मकान खाली कराया।
कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में घर में घुसकर गुंडों ने पिटाई करने के बाद मकान खाली कराया। हथौड़ा व डंडें लिए युवकों का घर से सामान फेंकते वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कानपुर, अमृत विचार। गुंडों ने हमारे घर में घुस कर जबरन खाली कराया है...मारपीट भी की है। पुलिस को फोन करने पर भी कोई मदद नहीं मिली, हमारा सामान फेंक दिया गया है। हमारी मदद करें... बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें तीन महिलाएं हाथ जोड़ कर रोते हुए अपील करती हुई दिखाई पड़ रही है। वीडियो नौबस्ता थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।
कानपुर: गुंडों ने घर में घुस कर पीटा, जबरन मकान खाली कराया, नौबस्ता थानाक्षेत्र की घटना।@Uppolice @kanpurnagarpol @AmritVichar pic.twitter.com/va44nZpQN1
— Amrit vichr kanpur (@AmritVichar_knp) October 19, 2023
वायरल वीडियो में 10 से 15 नकाबपोश युवक हाथों में डंडे व हथौड़ी लेकर एक घर में घुसते दिखाई दे रहे है। उनके साथ कुछ नकाबपोश महिलाएं भी हैं। इसके बाद युवकों व महिलाओं से कुछ महिलाओं की झड़प होती है और लोग सामान बाहर फेंकने लगते हैं। वायरल वीडियो वाई ब्लॉक निवासी आरती मेहरोत्रा के घर का बताया जा रहा है।
वाई ब्लॉक निवासी आरती मेहरोत्रा ने बताया कि वह अपने दो बेटियों गौरी(20), मान्या(15) व पुत्र वंश(12) के साथ रहती हैं। आरती ने बताया शादी के बाद से पति आलोक अधिक समय घर से बाहर रहते थे। वर्ष 2015 में आलोक की दो बहनों स्नेहलता व शिशुलता व भाई के बेटे रिषभ ने पति को बहला कर मकान को सस्ते दामों में बिल्डर मनोज अग्रवाल को बेच दिया। 2022 में कोर्ट में बिल्डर, पति, ननदों के खिलाफ वाद दाखिल किया। कुछ दिन पूर्व से बिल्डर मनोज अग्रवाल, एक भाजपा नेता व वकील के साथ मिलकर मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि
नौबस्ता इंस्पेक्टर जगदीश कुमार पांडेय से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा मुकदमा लिख दिया। बुधवार को थाने से दरोगा उनके पति को लेकर घर पहुंचा। इस दौरान उसके साथ करीब एक दर्जन नकाबपोश युवक व महिलाएं थीं।
नौबस्ता पुलिस ने बताया कि एग्रीमेंट के मुताबिक, आठ दिन बाद मकान को खाली करने को कहा गया था। पति ने बताया कि पत्नी जबरन मकान में कब्जा किए हुए है। बुधवार को थाने से दरोगा पति को लेकर महिला के घर पहुंचे तो महिला अपने पति से भी झगड़ा करने लगी।
