Hardoi accident : पुलिस बूथ के पास छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर
पिहानी/ हरदोई, अमृत विचार। साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा जैसे ही सहादतनगर पुलिस बूथ के पास पहुंची उसी बीच तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। इस बारे में एसएचओ पिहानी सुनील दत्त कौल ने बताया है कि ट्रक को कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
बताया गया है कि पिहानी कोतवाली के सहादत नगर निवासी मनीष प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री संगीता प्रजापति गुरुवार की सुबह साइकिल से कस्बे के एक इण्टर कालेज में पढ़ने जा रही थी। उसी बीच रास्ते में सहादतनगर पुलिस बूथ के पास उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा संगीता प्रजापति के दोनों पैर बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। इसका पता होते ही एसएचओ सुनील दत्त कौल के साथ हल्का इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी, मोहित कुमार, नितिन तोमर, राहुल तोमर व राजेंद्र कुमार वहां पहुंचे और आनन-फानन में ज़ख्मी छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसकी जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -हैदराबाद से नौकरी का झांसा देकर युवती को लाये लखनऊ, किया गैंगरेप - आज पुलिस भेजेगी जेल
