Kanpur Farmer Suicide Case: फरार भाजपा नेता पुलिस गिरफ्त से दूर, पुलिस ने आरोपी जितेंद्र यादव के घर नोटिस चस्पा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में किसान के आत्महत्या मामले में आरोपी जितेंद्र यादव के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा की।

कानपुर में किसान बाबू सिंह आत्महत्या मामले मे पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही की। बाबू सिंह के भतीजे जितेंद्र यादव के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही पुलिस ने डुगडुगी पिटवाने के साथ नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही की।

कानपुर, अमृत विचार। किसान बाबू सिंह आत्महत्या मामले मे पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही की। बाबू सिंह के भतीजे जितेंद्र यादव के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही पुलिस ने डुगडुगी पिटवाने के साथ नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही की। इसके बाद भी आरोपी 30 दिन के भीतर न्यायालय में हाजिर नहीं होगा, तो आरोपी की संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

बता दें कि, एक महीने के अंदर हाजिर नहीं होने पर आरोपियों के घर की कुर्की की जाएगी। नोटिस चस्पा करने के बाद मृतक बाबू सिंह के परिजनों से भी इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने मुलाक़ात की। फरार भाजपा नेता प्रियरंजन आशु की गिरफ़्तारी ना होने से परिवार के लोगाें में आक्रोश है। आरोपी प्रियरंजन आशु पर भी शिकंजा करने की तैयारी हो पूरी चुकी है। भाजपा नेता प्रियरंजन आशु समेत वांछित आरोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित है।

यह था मामला

चकेरी के किसान बाबू सिंह यादव की करोड़ों की जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने वाले मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर समेत चार आरोपियों के इनाम की राशि 50 हजार और बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को फरार हुए एक माह से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  

चकेरी गांव में रहने वाले किसान बाबू सिंह यादव ने नौ सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर अहिरवां में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी बिटान, बेटी रूबी और काजल ने भाजपा नेता और बाल आयोग के सदस्य डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर पर किसान की साढ़े छह बीघा जमीन धोखाधड़ी करके हड़पने का गंभीर आरोप लगाया था।

संबंधित समाचार