Unnao Suicide: महिला सिपाही का पुलिस लाइन में लटका मिला शव… घटना को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चांए, कई दिन से थी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में महिला सिपाही ने पुलिस लाइन स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

उन्नाव में महिला सिपाही ने पुलिस लाइन स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर कई तरह चर्चाएं है। बताया जाता है कि वह कई दिनों परेशान थी।

उन्नाव, अमृत विचार। एएचटीयू थाने में तैनात महिला आरक्षी ने पुलिस लाइन की सरकारी आवास में फांसी लगा ली। आनन-फानन उसे निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस लाइन स्थित नई बिल्डिंग के चौथे तल के हॉस्टल में महिला आरक्षी मीनू धामा रहती है। गुरुवार देर शाम उसने पंखे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को जब अन्य महिला सिपाही वहां पहुंची तो उसे फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन उसे यूएमसी हैस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वह मूलरूप से खेकड़ा गांव व थाना खेकड़ा जिला बागपत की निवासी थी और 2019 बैच की आरक्षी थी। इस समय उसकी तैनाती एएचटीयू सेल में थी। घटना की  जानकारी पर एएसपी शशांक शेखर सिंह सहित सीओ सिटी आशुतोष कुमार व सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे। उसके पिता सुरेंद्र धामा की बहुत पहले मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद से महकमे के हड़कंप मच गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। घटना को लेकर कई तरह चर्चाएं है। बताया जाता है कि वह कई दिनों परेशान थी। ड्यूटी होने के बावजूद गुरुवार को वह कमरे से नहीं निकली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि महिला सिपाही का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है।

संबंधित समाचार