Hamirpur: चार वर्षीय बालक की हत्या… नदी में फेंका शव, ग्रामीण जता रहे कुकर्म की आशंका, दुर्गा पंडाल से हुआ था गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में चार वर्षीय बालक की हत्या।

हमीरपुर में चार वर्षीय बालक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। बालक दुर्गा पंडाल से अचानक गायब हो गया था। ग्रामीण कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे है।

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा थानाक्षेत्र के नारायच में गुरुवार रात करीब 10 बजे दुर्गा पंडाल से चार वर्षीय बालक अचानक गायब हो गया। इस मामले में देर रात पुलिस और परिजनों ने उसका शव चंद्रावल नदी से बरामद किया है। बालक की हत्या में परिजनों की आशंका पर पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

थाना मौदहा के नारायच गांव में दुर्गा पंडाल में गांव के लोग पूजा अर्चना करने गए थे। तभी रात करीब 10 बजे एक चार वर्षीय बालक अचानक गायब हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों एवं परिजनों के साथ बच्चे की तलाश की तो रात करीब तीन बजे बालक का शव बगल में बह रही चंद्रावल नदी में मिला है। जिसे सीएचसी मौदहा लाया गया है। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अधीक्षक डा दीक्षा शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौके पर फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वाड द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।

बताया पारिवारीजनों ने एक व्यक्ति पड़ोसी बाबू उर्फ़ तौकीर अहमद पर शंका जाहिर की गई है। जिसे हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य संकलन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्रामीण इस मामले में दबी जुबान से कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
   

संबंधित समाचार