Diwali 2023: दिवाली आते ही शुरू हो गई पटाखों की शुरू हो गई कालाबाजारी, कानपुर में जखीरे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में पटाखे के जखीरे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
दिवाली आते ही पटाखों की कालाबाजारी शुरू हो गई। कानपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर जखीरे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
कानपुर, अमृत विचार। दिवाली आने से पहले ही लोग अच्छा मुनाफा कमाने के लिए पहले से ही पटाखे स्टोर करके रखे ले रहे हैं। दो थानाक्षेत्रों की पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
नजीराबाद थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप ने बताया बुधवार रात कौशलपुरी में एक युवक द्वारा पटाखों का भंडार किए जाने की जानकारी मिली थी। छापे में करीब 500 किलो पटाखे बरामद हुए। आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ काके से लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं फजलगंज पुलिस ने दर्शनपुरवा से अभिषेक उर्फ रिंकू के पास से 10 गत्ते पटाखा बरामद किया। एसीपी स्वरूपनगर संजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अन्य स्थानों पर भी पुलिस पता लगा रही है कि कहीं अवैध तरीके से पटाखे तो स्टोर करके नहीं रखे हैं।
