बरेली: कुलपति की बुद्धि-शुद्धि के लिए ABVP के छात्र-छात्राओं ने किया हवन, चीफ प्रॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परषिद के छात्र-छात्राओं ने आज कुलपति की बुद्धि-शुद्धि के लिए अग्रसेन पार्क में हवन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया लंबे समय से वह लोग छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

यूनिवर्सिटी न ही समय से छात्रों का रिजल्ट घोषित करता है और न ही परीक्षा के परिणाम सही आते हैं। जिस कारण वह आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए आज उन्होंने हवन का आयोजन किया है। 

इस दौरान यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें उस केंद्र का परीक्षा नियंत्रक बनाया जाता है जिस केंद्र पर उनकी बेटी का एग्जाम होता है। वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनकी बेटी इसलिए टॉप कर रही है वह इस पर जांच की मांग करते हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: तेज गति से जा रहे ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत

 

संबंधित समाचार