Kanpur Dehat: तीसरी शादी से थे नाराज, चाकू से गोदकर बाबा व सौतेली मां की कर दी हत्या, दोनों हत्यारोपी भेजे गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में बाबा व सौतेली मां के हत्यारो जेल भेजे गए।

कानपुर देहात में तीसरी शादी से नाराज बेटे ने बाबा व सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में गुरुवार भोर पिता के तीसरी शादी करने से नाराज दो बेटों ने बाबा व सौतेली मां की चाकू व पत्थर से हत्या कर दी थी। साथ ही पिता को लहूलुहान कर दिया था। मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह है घटनाक्रम

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी 63, उनके पिता रामप्रकाश (85) और घर में रह रही युवती खुशबू (35) पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। इसमें रामप्रकाश और खूशबू की मौत हो गई। जबकि विमल द्विवेदी का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डबल मर्डर की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका