Etawah News: लायन सफारी को खोले जाने की है तैयारी, खुले में घूमेंगे शेर... बंद बसों में रहेंगे पर्यटक, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के लायन सफारी को खोले जाने की है तैयारी।

इटावा के लायन सफारी को खोले जाने की तैयारी है। इस व्यवस्था में शेर खुले में विचरण करेंगे। जबकि पर्यटक बंद बसों में बैठकर इन शेरों का दीदार करेंगे।

इटावा, अमृत विचार। सफारी पार्क में बनी लायन सफारी को खोले जाने की तैयारी चल रही है और इसको जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस व्यवस्था में शेर खुले में विचरण करेंगे। जबकि पर्यटक बंद बसों में बैठकर इन शेरों का दीदार करेंगे। 

इटावा सफारी पार्क में मुख्य रूप से लायन सफारी है जिसको अभी तक खोला नहीं गया है। सफारी पार्क में हिरण सफारी, एंटीलॉग सफारी तथा भालू सफारी को खोल दिया गया है  जबकि अभी लायन सफारी को अभी खुल नहीं गया था हालांकि दूर से ही पर्यटकों को शेरों के दीदार कराए जा रहे है।अब लायन सफारी को खोले जाने की तैयारी चल रही है और सब कुछ ठीक रहा तो नवरात्र में लायन सफारी को खोल दिया जाएगा और पर्यटकों को माता की सवारी के दीदार करने का अवसर मिलेगा।

लायन सफारी को बनाए जाने के समय ही यह व्यवस्था की गई थी कि शेर खुले में घूमेंगे और पर्यटक बंद बसों में बैठकर उनका दीदार करेंगे। अब लॉयन सफारी को खोल दिए जाने के बाद यही व्यवस्था लागू हो जाएगी।  

सफारी में फिलहाल 19 शेर हैं और लायन सफारी में पर्यटकों के दीदार के लिए पांच शेरों को छोड़े जाने की तैयारी चल रही है। जिन शेरों को लायन सफारी में पर्यटकों के दीदार के लिए खोला जाएगा उनका स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य चल रहा है तथा अन्य तैयारियां भी चल रही हैं, यह कार्य पूरा होते ही लायन सफारी को खोल दिया जाएगा।

सफारी पार्क की डायरेक्टर दीक्षा भंडारी ने बताया है कि लायन सफारी को खोले जाने की तैयारी चल रही है। 18 अक्टूबर के बाद लॉयन सफारी को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है।  इसके लिए शेरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है लायन सफारी में शेर खुले में घूमेंगे तथा पर्यटक बंद बसों में बैठकर उनका दीदार करेंगे

अभी तो दूर से हो रहे हैं दर्शन 

इटावा सफारी में जाने वाले पर्यटकों को फिलहाल शेरों की दीदार तो हो रहे है लेकिन काफी दूरी से हो रहे  हैं।  शेरों को जिस क्षेत्र में रखा गया है वहां से बसों को घुमाकर ले जाया जाता है जिससे दूर से ही पर्यटकों को शेरों के दीदार करने का अवसर मिलता है लेकिन अब बिल्कुल नजदीक से शेरों को चलता फिरता देख सकेंगे और खुले में घूमते हुए भी देख सकेंगे। यह व्यवस्था लायन सफारी खुलने के साथ ही लागू हो जाएगी।  

 

संबंधित समाचार