शाहजहांपुर में मालगाड़ी से कटकर मां-बेटी की मौत
शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर में मालगाड़ी से कटकर मां-बेटी की मौत हो गई। तीनों लोग रास्ता भटकने के कारण रेलवे लाइन पर चलने लगे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कांट के गढ़ी पश्चिमी के रहने वाले चंगूलाल राठौर ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर में मालगाड़ी से कटकर मां-बेटी की मौत हो गई। तीनों लोग रास्ता भटकने के कारण रेलवे लाइन पर चलने लगे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कांट के गढ़ी पश्चिमी के रहने वाले चंगूलाल राठौर ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी प्रेमवती और बेटी प्रियंका (13) के साथ अपनी ससुराल सल्लिया जा रहा थे। कांट से वे ऑटो से बरेली मोड़ पहुंचे। इसके बाद ई-रिक्शा से रोडवेज फाटक के पास उतर गए। क्रासिंग पार कर रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाने के स्थान पर वे भ्रमवश पटरी-पटरी गोविंदगंज की ओर चल दिए। इस दौरान पीछे से मालगाड़ी आ गई।
चंगूलाल पत्नी प्रेमवती और प्रियंका को ट्रैक से हटने के लिए चिल्लाते रह गए। लोको पायलट ने भी रफ्तार धीमी की लेकिन तब तक ट्रेन मां-बेटी को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद बदहवास पिता वहीं बैठकर रोने-बिलखने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि हादसा दुखद है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
