बाराबंकी: काम पर निकले राजगीर का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका, हड़कंप
सतरिख, बाराबंकी। घर से काम पर निकले राजगीर मिस्त्री का खेतों के बीच लगे पेड़ में फंदे के सहारे शव लटकता मिला है। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के दरामनगर गांव निवासी राजगीर मिस्त्री अर्जुन कनौजिया (30) पुत्र दृगपाल कनौजिया शुक्रवार की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो घर के लोगों के द्वारा मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ थ। इसके बाद रात तक भी कुछ पता नहीं चल सका तब परिजनों ने शनिवार की सुबह होने पर खोजबीन शुरू की तब पता चला की सतरिख थाना क्षेत्र के छेदा नगर गांव से मंजीठा गांव के संपर्क मार्ग पर खेतों के बीच लगे आम के पेड़ से एक शव लटक रहा है।
जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सतरिख पुलिस ने शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिस्त्री की मौत पर घर में कोहराम मच गया है, मृतक मिस्त्री के तीन बेटियां हैं, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है| उप निरीक्षक मनोज कुमार सैनी का कहना है की फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव का कर दिया अंतिम संस्कार
